Genuine Astrology - Accurate Readings - Competitive price

2026 में अरेंज मैरिज होगी या लव मैरिज – ज्योतिष भविष्यवाणी

विवाह जीवन का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय होता है। हर युवक-युवती के मन में यह प्रश्न अवश्य आता है कि 2026 में अरेंज मैरिज होगी या लव मैरिज? ज्योतिष शास्त्र के अनुसार विवाह का प्रकार, समय और जीवनसाथी का स्वभाव हमारी कुंडली के ग्रहों और भावों से स्पष्ट रूप से जाना जा सकता है। 2026 में अरेंज मैरिज होगी या लव मैरिज इस बात का पता कुंडली में स्थित ग्रहो की दशा का मूल्यांकन करके लगाया  जा सकता है।

एक अच्छे ज्योतिषी से सम्पर्क करके आप ये जान सकते है कि 2026 में किन ग्रहों की स्थिति विवाह के योग बना रही है, किन राशियों के लिए लव मैरिज के संकेत हैं और किनके लिए अरेंज मैरिज के प्रबल योग बन रहे हैं।

विवाह का निर्णय किन ग्रहों से होता है?

ज्योतिष में विवाह के लिए मुख्य रूप से निम्न भाव और ग्रह देखे जाते हैं: सप्तम भाव (7वां घर) – विवाह और जीवनसाथी का भाव, पंचम भाव (5वां घर) – प्रेम संबंध और आकर्षण, द्वितीय भाव – परिवार और वैवाहिक स्थिरता, एकादश भाव – इच्छा पूर्ति

मुख्य ग्रह:

शुक्र – प्रेम, आकर्षण और वैवाहिक सुख

गुरु (बृहस्पति) – विवाह और धार्मिक बंधन

राहु – अंतरजातीय या सामाजिक नियमों से हटकर विवाह

शनि – विलंबित विवाह या पारिवारिक दबाव

यदि पंचम और सप्तम भाव का संबंध मजबूत हो तो लव मैरिज के योग बनते हैं। वहीं सप्तम भाव पर परिवार (द्वितीय भाव) का प्रभाव हो तो अरेंज मैरिज के संकेत मिलते हैं।

2026 में ग्रहों की प्रमुख स्थिति

2026 में प्रमुख ग्रहों की चाल विवाह के मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। विशेष रूप से गुरु और शुक्र की स्थिति विवाह योगों को सक्रिय करेगी। जिनकी कुंडली में पहले से विवाह योग हैं, उनके लिए 2026 में विवाह के प्रबल संकेत बन सकते हैं।

यदि शनि की दृष्टि हो तो विवाह में देरी या पारिवारिक अड़चन का सामना करना पड़ सकता है।

2026 में लव मैरिज के योग

लव मैरिज के योग तब बनते है जब पंचम भाव और सप्तम भाव का संबंध हो, शुक्र  और राहु का योग हो , चंद्र और शुक्र की शुभ स्थिति, कुंडली में राहु का सप्तम भाव में होना, अदि

2026 में जिन लोगों की कुंडली में ये योग सक्रिय होंगे, उन्हें प्रेम विवाह का अवसर मिल सकता है। विशेष रूप से यदि आप पहले से किसी संबंध में हैं, तो 2026 में विवाह में परिवर्तित होने की संभावना रहेगी।

नवांश कुंडली में शुभ ग्रहों की स्थिति

2026 में जिन लोगों की कुंडली में परिवार की भूमिका मजबूत है, उनके लिए अरेंज मैरिज के योग अधिक प्रबल होंगे। विशेष रूप से जिनका विवाह लंबे समय से रुका हुआ है, उनके लिए 2026 शुभ वर्ष सिद्ध हो सकता है।

राशि अनुसार विवाह संकेत 2026

मेष राशि: प्रेम संबंध मजबूत हो सकते हैं। लव मैरिज की संभावना अधिक।

वृषभ राशि: परिवार की भूमिका महत्वपूर्ण। अरेंज मैरिज के संकेत।

मिथुन राशि: दोनों विकल्प संभव, निर्णय आपकी परिस्थिति पर निर्भर।

कर्क राशि: भावनात्मक निर्णय। प्रेम विवाह की संभावना।

सिंह राशि: परिवार के माध्यम से रिश्ता आने के योग।

कन्या राशि: शादी में थोड़ी देरी, लेकिन 2026 में योग बन सकते हैं।

तुला राशि: शुक्र की कृपा से प्रेम संबंध विवाह में बदल सकते हैं।

वृश्चिक राशि: अचानक विवाह प्रस्ताव। इंटरकास्ट मैरिज के योग।

धनु राशि: गुरु की कृपा से अरेंज मैरिज मजबूत।

मकर राशि: शनि के कारण देरी, लेकिन स्थिर विवाह।

कुंभ राशि: दोस्ती से विवाह बनने के संकेत।

मीन राशि: 2026 विवाह के लिए अनुकूल वर्ष।

क्या आपकी कुंडली में लव या अरेंज मैरिज का योग है?

सिर्फ राशि देखकर पूर्ण भविष्यवाणी संभव नहीं है। सही निर्णय के लिए आवश्यक है: जन्म तिथि, जन्म समय, जन्म स्थान, दशा और अंतर्दशा का विश्लेषण, नवांश कुंडली का अध्ययन। यदि आपकी दशा में शुक्र या गुरु सक्रिय हैं, तो विवाह की संभावना अधिक होती है।

विवाह में आने वाली बाधाएं और समाधान

कई बार कुंडली में विवाह योग होते हुए भी विवाह में बाधाएं आती हैं। इसके कई कारण हो सकते है जैसे , मांगलिक दोष, राहु-केतु का प्रभाव, शनि की साढ़ेसाती, कालसर्प दोष, अदि।

इसके सामान्य उपाय है शुक्रवार को सफेद वस्त्र दान, गुरु वार को पीली वस्तु का दान, माता-पिता का आशीर्वाद लेना, नियमित मंत्र जाप।  इसके आलावा आप एक प्रसिद्ध ज्योतिषी से सम्पर्क करके अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाकर उनसे अपनी कुंडली के अनुसार उपाय ले सकते है।

2026 में विवाह के लिए शुभ समय

2026 में विशेषकर गुरु और शुक्र के शुभ गोचर के दौरान विवाह के मुहूर्त अधिक बनेंगे। जिनकी आयु 23 से 30 वर्ष के बीच है, उनके लिए विवाह के अच्छे संकेत रहेंगे, यदि कुंडली अनुकूल हो।

निष्कर्ष

2026 में अरेंज मैरिज होगी या लव मैरिज — इसका सही उत्तर आपकी जन्म कुंडली में छिपा है। यदि पंचम और सप्तम भाव मजबूत हैं, तो प्रेम विवाह के योग हैं। यदि परिवार और गुरु का प्रभाव अधिक है, तो अरेंज मैरिज के संकेत हैं। हर व्यक्ति की कुंडली अलग होती है, इसलिए सामान्य भविष्यवाणी से अधिक सटीक परिणाम के लिए व्यक्तिगत विश्लेषण आवश्यक है।

यदि आप जानना चाहते हैं कि 2026 में आपकी शादी लव होगी या अरेंज, तो अपनी जन्म विवरण के साथ विशेषज्ञ ज्योतिषीय परामर्श अवश्य लें।

 

 

latest posts
View Articles Our Blog Highlights

Discover powerful insights, spiritual wisdom, and guidance for everyday life. Our blogs help you understand astrology, overcome challenges, and find light, clarity, and direction on your personal journey.

2026 में अरेंज मैरिज होगी या लव मैरिज – ज्योतिष भविष्यवाणी 2026 में अरेंज मैरिज होगी या लव मैरिज – ज्योतिष भविष्यवाणी

विवाह जीवन का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय होता है। हर युवक-युवती के मन में यह प्रश्न अवश्य आता है...

View Details
कुंडली अनुसार 2026 में प्रेम विवाह होने की कितनी संभावना है कुंडली अनुसार 2026 में प्रेम विवाह होने की कितनी संभावना है

अगर आप जानना चाहते हैं कि कुंडली अनुसार 2026 में प्रेम विवाह होने की कितनी संभावना है, तो...

View Details
2026 में शादी के लिए सबसे शुभ महीना और मुहूर्त कौन सा है? 2026 में शादी के लिए सबसे शुभ महीना और मुहूर्त कौन सा है?

हिंदू धर्म में विवाह केवल एक सामाजिक संबंध नहीं, बल्कि एक पवित्र संस्कार माना जाता है। इसलिए शादी...

View Details
Happiness Missing?
Discover Solutions with Astrology!

Reclaim your joy with simple remedies.

we are only a click away !